Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,भोरमदेव महोत्सव आयोजन की मिली अनुमति,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,भोरमदेव महोत्सव आयोजन की मिली अनुमति,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए आयोजन की सभी तैयारियों शुरू करने के निर्देश दिए

भोरमदेव महोत्सव के आयोजन की तैयारी शुरू

कलेक्टर और एसपी ने देर शाम भोरमदेव मंदिर परिसर में आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली, मेला और महोत्सव स्थल का अवलोकन किया

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार सहिता लागू होने की वजह से शर्तों के साथ वर्ष 2024 का भोरमदेव महोत्व का आयोजन करने की अनुमति मिली है। अनुमति के संबंध में आज देर शाम इस आशय की चिठ्टी मिली है। दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 6 और 7 अप्रैल को होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता को विशेष ध्यान में रखते हुए शर्तों को सख्ती से पालन करते हुए महोत्सव-मेला के सभी आवश्यक तैयारियां शुरू करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश किया है।

उल्लेखनीय है कि भोरमदेव महोत्व के आयोजन के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने आयोजन की तैयारी के संबंध में गुरुवार को भोरमदेव मंदिर परिसर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी ली और महोत्सव तथा मेला स्थल का अवलोकन भी किया था। वही आज भारत निर्वाचन आयोग से शर्तों के साथ भोरमदेव महोत्सव आयोजन करने की अनुमति मिलने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने कलेक्ट्रोरेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page