*रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 16 अप्रैल को स्वर्णप्राशन*

आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 16 अप्रैल को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जाता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 16 अप्रैल के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 13 मई,10 जून, 8 जुलाई, 3 अगस्त, 30 अगस्त, 26 सितम्बर, 24 अक्टूबर, 20 नवम्बर और 18 दिसम्बर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

  • Related Posts

    *गरियाबंद में पुलिस टीम पर हमला, जांच के दौरान ग्रामीणों का उग्र रूप*

    ​गरियाबंद।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमी (द) में रविवार शाम को जांच के लिए पहुंचे पुलिस जवानों को चार आरोपितों ने घेरकर टांगिया और डंडों…

    *बच्चों की मामूली कहासुनी से भड़का विवाद, इलाके में तनाव*

    भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़) भिलाई में सोमवार देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक बड़ा रूप ले लिया। बच्चों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के टकराव में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास : वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास : वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम*

    *भाठागांव–दतेरंगा रोड निर्माण ठेकेदार को प्रशासन ने जारी किया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *भाठागांव–दतेरंगा रोड निर्माण ठेकेदार को प्रशासन ने जारी किया नोटिस*

    *हरियाणा से 1.28 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *हरियाणा से 1.28 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार*

    *करेंसी एक्सचेंज का झांसा देकर कारोबारी से 19.47 लाख की ठगी*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *करेंसी एक्सचेंज का झांसा देकर कारोबारी से 19.47 लाख की ठगी*

    *धर्मांतरण के आरोप में पास्टर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *धर्मांतरण के आरोप में पास्टर गिरफ्तार*

    *सूरजपुर में हाथी मृत पाया गया, केंद्र ने छत्तीसगढ़ से रिपोर्ट मांगी*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *सूरजपुर में हाथी मृत पाया गया, केंद्र ने छत्तीसगढ़ से रिपोर्ट मांगी*

    You cannot copy content of this page