*दुर्ग,मोदी जी की उपलब्धियों को लेकर लोकसभा चुनाव जीतने भाजपा में शुरू हुआ नुक्कड़ सभा का दौर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

मोदी जी की उपलब्धियों को लेकर लोकसभा चुनाव जीतने भाजपा में शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ सभा का दौर शहर में 30 से अधिक स्थानों पर होंगे आयोजन.

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विजय बघेल की जीत सुनिश्चित करने बीजेपी ने पूरे संसदीय क्षेत्र में नुक्कड़ सभा प्रारंभ कर दी है जो प्रतिदिन दोपहर बाद से आरंभ होकर रात्रि 10 बजे तक निर्धारित स्थलो पर आयोजित होते है जिसमे एक तरफ छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोक कलाकारो द्वारा मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया जाता है तो वही भाजपा के जिम्मेदार नेता भी पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओ को गिनाकर फिर मोदी सरकार बनाने का आव्हान किया जाता है इस दौरान कार्यक्रम का भी अच्छा प्रतिसाद सामने आ रहा है मतदाता स्वयं भाजपा के समर्थन में खड़े नजर आते हैं और मोदी के समर्थन में नारे भी लगाते है। नुक्कड़ सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत दुर्ग मुख्यालय में भी प्रतिदिन 4 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसमे पूरे शहर विधानसभा क्षेत्र में 30 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसे प्रतिदिन अनेक नेता संबोधित करेंगे कल मठपारा,राजीव नगर,गोडपारा आदि स्थानों में नुक्कड़ सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसे भाजपा प्रवक्ता व निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन द्वारा संबोधित करते हुए भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी शक्ति बनाने व देश की जनता की उन्नति के लिए भाजपा प्रत्याशी को जीतने की अपील की गई सभा को वार्ड 3 पार्षद नरेंद्र बंजारे मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय ताम्रकार ने भी संबोधित किया इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अमित पटेल गोपू पटेल मुकेश शर्मा उत्तम साहू मंजूषा तिवारी राधा चंद्राकर चंचल तिवारी मंजू चंद्राकर अनीता यादव कविता सोनी नलिनी यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे ।
भाजपा के चंडी शीतला मंडल अंतर्गत आने वाले मठ पारा वार्ड 3 में कबड्डी मैदान सारथी पारा वार्ड नंबर 4 में राजीव नगर व गया नगर तथा वार्ड नंबर 5 के मारापारा वार्ड में गोड पारा चौक में आयोजित सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि विगत एक दशक में भारत तेजी से आगे विकास की ओर बढ़ रहा है जिसका नतीजा है आज 25 करोड़ से अधिक गरीब परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं केंद्र सरकार की मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान योजना उज्ज्वला योजना शौचालय योजना,किसान सम्मान निधि, मुद्रा लोन विश्वकर्म योजना स्वनिधि जैसे योजना से लोगो के जीवन बड़ा बदलाव आया है तो वही छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव सरकार द्वारा मोदी की गारंटी के तहत अपने 100 दिन के अल्प कार्यकाल में किसानों को बोनस व महिलाओ को महतारी वंदन के तहत विगत दो माह से मिल रही हजार हजार की राशि से भी लाखो परिवार के जीवन में खुशहाली आई है इसलिए अब भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थ शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाने इस लोकसभा चुनाव में मोदी जी को प्रधानमंत्री बने आतुर है इसलिए भाजपा के 4 सौ पार के नारे को साकार करने दुर्ग से भी भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की जीत आवश्यक है अतः प्रत्येक मतदाता मोदी जी की सरकार बनाने अपना आशीर्वाद भाजपा के कमल निशान पर दे। वार्ड 3 पार्षद नरेंद्र बंजारे ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत भारत के लिए मोदी सरकार आवश्यक है और भीषण गर्मी होने के बाद भी वे सभी अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जाए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page