*मध्य अफ्रीका गणराज्य में हमला, 14 लोगों की मौत, कई घायल: संरा*

संयुक्त राष्ट्र ।(सियासत दर्पण न्यूज़) सशस्त्र विद्रोहियों ने मध्य अफ्रीका गणराज्य (सीएआर) में दक्षिणी मबोमौ प्रान्त के एक गांव में हमला कर 14 नागरिकों की हत्या कर दी। हमले में कई लोग घायल हुए हैं और विद्रोहियों ने घरों में आग लगा दी गयी। संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संरा कार्यालय (ओसीएचए) ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि यूपीसी विद्रोही समूह के सदस्यों ने रविवार को बाकौमा शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर कोलोगोटा गांव पर हमला किया। ओसीएचए ने कहा, “इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं और कई घर जला दिये गये हैं। यह नरसंहार कथित तौर पर इसलिए किया गया, क्योंकि सशस्त्र समूह को ग्रामीणों पर मध्य अफ्रीकी सशस्त्र बलों के साथ सहयोग करने का संदेह था।” कार्यालय ने कहा कि सशस्त्र समूहों के हिंसक हमले बढ़ रहे हैं। उलेखनीय है कि सशस्त्र समूह के सदस्यों ने दो अप्रैल को पश्चिमोत्तर प्रांत ऊहाम-पेंडे में बोहोंग के पास कम से कम 20 नागरिकों की हत्या कर दी थी और कई घर जला दिये गये थे। संरा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बुधवार को कहा कि सीएआर में संरा शांति मिशन ने हमलों से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है।

  • Related Posts

    *अमेरिका-ईरान सीजफायर में पाकिस्तान की भूमिका: क्यों बना ‘शांतिदूत’?*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के ऐतिहासिक युद्धविराम ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।…

    *ईरान युद्ध के असर: पाकिस्तान में आज रात से लॉकडाउन लागू*

    नई दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) मध्य पूर्व में जारी तनाव और बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच पाकिस्तान सरकार ने देशभर में ऊर्जा बचत के लिए बड़े कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page