Home / राजधानी / *रायपुर,अशोका बिरयानी में दो युवकों के मौत के मामले को लेकर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा किये गए धरना-प्रदर्शन से होटल प्रबंधन हुआ नतमस्तक*

*रायपुर,अशोका बिरयानी में दो युवकों के मौत के मामले को लेकर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा किये गए धरना-प्रदर्शन से होटल प्रबंधन हुआ नतमस्तक*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,मृतक के परिजनों को पुलिस प्रशासन द्वारा न्याय मिलने का दिलाया आश्वासन,तथा प्रत्येक परिवार को 25-25 लाख की आर्थिक रूप से सहायता तथा प्रतिमाह 15-15 हजार रुपये पीड़ित परिवार को की जाएगी प्रदान

19 अप्रैल 2024,शनिवार/रायपुर राजधानी रायपुर के अशोका बिरयानी सेंटर में दो युवकों की सन्देहास्पद मौत को लेकर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा लगभग 40 घण्टों के धरना-प्रदर्शन के पश्चात अन्ततः होटल प्रबन्धन को नतमस्तक होना पड़ा। धरना-प्रदर्शन के परिणामस्वरूप पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को उचित न्याय दिलाने की बात कहीं गई तो वहीं होटल प्रबन्धन द्वारा 15-15 लाख का चेक मृतक के परिजनों को सौंपा गया तथा 10-10 लाख के आर्थिक सहायता की घोषणा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई,साथ ही होटल प्रबन्धन द्वारा पीड़ित परिवार को प्रतिमाह 15-15 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। बता दे कि 18 अप्रैल की सुबह अशोका बिरयानी सेंटर रायपुर में डेविड साहू और

नीलकमल पटेल नामक दो युवकों की होटल परिसर के गटर में सन्देहास्पद स्थिति में मौत की खबर सामने आई थी,जिसके बाद लगातार साहू समाज युवा प्रकोष्ठ एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा मृतकों के परिजनों के साथ दोषियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था जो कि रात 4:30 बजे समाप्त हुआ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page