रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज, रायपुर प्रेस क्लब की जानिब से ईद मिलन समारोह का प्रोग्राम रखा गया जिस में सभी मजहब के रहनुमा हाजिर हुए,प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल ठाकुर ने सभी मेहमानों का स्वागत किया,इस अवसर पर प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी, असगर खान,दैनिक भास्कर, फैसल रिज़वी मौजूद थे और काजी-ए-शहर हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अली फारूकी साहब मुख्य अतिथि की हैसियत से शरीक हुए..

क़ाज़ी-ए-शहर हज़रत मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद अली फ़ारूक़ी साहब ने अपनी तक़रीर के ज़रीए सभी हाज़रीन को ईद की मुबारकबाद दी और भारतीय मीडिया को हिंदुस्तान की जम्हूरियत का चौथा मजबत स्तंभ बताया…







