Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *कोयला चोरी करते हुए पकड़ा गया आकाश सिंघल, डिपो सुपरवाइज़र और ट्रेलर चालक गिरफ्तार,डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट*…

*कोयला चोरी करते हुए पकड़ा गया आकाश सिंघल, डिपो सुपरवाइज़र और ट्रेलर चालक गिरफ्तार,डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट*…

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़।कोरबा से लेकर रायपुर तक सैकड़ों कोल डिपो में रोज करोड़ो रुपए के कोयले की हेराफेरी हो रही है। आज कंपनी के मालिक ने बेलतरा के कश्यप कोल डिपो में आकाश सिंघल और उसके कर्मचारियों को कोयला चोरी करते हुए पकड़ लिया। डिपो में आरोपी उच्च गुणवत्ता कोयला के बदले घटिया कोयला मिला रहे थे।
कोयला मिलावट कर हेराफेरी करते डिपो सुपरवाइज़र सहित ट्रेलर चालक गिरफतार
जप्त मशरूका
01 ट्रेलर वाहन कोयला से भरा हुआ
02 कोयला बिक्री रकम 5000 रू
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश पटेल निवासी दोनासागर थाना रतनपुर निवासी जो के.डी. रिसोर्सेज प्राईवेट लिमिटेड बिलासपुर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, थाना रतनपुर आकर शिकायत किया कि उसकी कंपनी गेवरा से कोटा रेलवे साईडिंग तक कोयला सप्लाई का काम करता हैं। ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीसी 1683 भी कोयला सप्लाई में लगा हुआ हैं। 16.05.2024 को ट्रेलर गेवरा के कोयला खदान से उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कर कोटा बिलासपुर के लिए रवाना हुआ था। समय पर नही पहुचने पर ट्रेलर का पता करने पर पता चला कि ट्रेलर चालक मनोज प्रजापति लिम्हा बेलतरा स्थित कश्यप कोल डिपो में खड़ी है और डिपो संचालक आकाश सिंघल और उसके कर्मचारी उच्च गुणवत्ता का कोयला करीब 10 टन बिक्री कर गुणवत्ताहीन कोयला लोड करवा रहा है। धोखाधडी करने की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस प्रभारी आईपीएस अजय कुमार के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ट्रेलर और चालक की तलाश करने के लिए निकले तो ट्रेलर जाली के पास हाईवे में मिल गया। पूछताछ करने पर ट्रेलर के चालक ने उच्च गुणवत्ता कोयला बिक्री कर उसमें वजन बराबर करने के लिए गुणवत्ताहीन कोयला मिला रहा था। चालक से कोयला बिक्री की रकम 5000 रू सहित कोयले से भरी ट्रेलर को जप्त कर लिया है। आरोपी चालक तथा कोलडिपो मैनेजर को गिरफतार किया गया है। जबकि आकाश सिंघल और अन्य कर्मचारी फरार हो गए हैं।
गिरफतार आरोपी :-
1 मनोज प्रजापति पिता स्व. रमेश कुमार प्रजापति उम्र 43 साल पता मिलकीन डेरा ललैली फतेहपुर उत्तर
प्रदेश (ट्रेलर चालक)
2 अश्वन कुर्रे पिता स्व.रामरतन कुर्रे उम्र 34 साल पता धौराभाठा थाना हिर्री बिजला बिलासपुर (कोलडिपो सुपरवाइज़र)

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट

 

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page