Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *आंख में मिर्ची पावडर डालकर चाकू से किया हमला…नाबालिग समेत तीनों सीपत चौक से गिरफ्तार,डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट*

*आंख में मिर्ची पावडर डालकर चाकू से किया हमला…नाबालिग समेत तीनों सीपत चौक से गिरफ्तार,डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,—युवक पर मिर्टी पाउडर डालने के बाद चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना में शामिल एक नाबालिग समेत दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।आरोपियों का नाम एक नाबालिग के अलावा अजय कोरी और राजा यादव है। तानों नूतन चौक अटल आवास के रहने वाले हैं।
अटल आवास निवासी मोहम्मद मंसूर अली ने थाना को बताया कि 20 मई को उसके पुत्र मोहम्मद फरमान पर आरोपियों ने मिर्ची पाउडर डालने के बाद चाकू से हमला किया है। इसके पहले आरोपी अजय कोरी, राजा यादव और एक नाबालिग ने कहा कि एक सप्ताह पहले हमारे घर के पास तुम गाली गलौच किये थे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने मोहम्मद फरमान के आंख में मिर्ची पाउडर डाला। फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया है।
हमले में बेटे को चोट पहुंची है। मुझे देखने के बाद तीनो आरोपी फरार हो गए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने लगातार लुका छिपी का खेल किया। अन्त में सीपत चौक के पास घेराबंदी कर अजय कोरी,राजा यादव को नाबालिक के साथ पकड़ा गया। विधिवत गिरफ्तार कर तीनों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page