Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *खनिज विभाग ने जप्त की 320 हाईवा रेत, अवैध भंडारण पर विभाग की बड़ी कार्रवाई,डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट*..

*खनिज विभाग ने जप्त की 320 हाईवा रेत, अवैध भंडारण पर विभाग की बड़ी कार्रवाई,डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट*..

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। जोंधरा में विभाग ने 320 हाईवा रेत जप्त किया है। रेत माफियाओं ने यहां अवैध भंडारण कर दुगनी दर पर बेचने की तैयारी में थे।
हर विभाग बारिश शुरू होने के पहले अपनी अपनी तैयारी में लग गए है। रेत माफिया भी अपनी तैयारी में लग गए है। जहां भी खाली जगह मिल रही है वहां रेत का अवैध भंडारण कर रहे है। कई रेत चोर तो जमीन किराए पर लेकर रेत डंप कर रहे है। बारिश शुरू होते ही इसी रेत को दुगने और तिगुने दर पर बेचेंगे। लगातार इसकी शिकायत प्रशासन को मिल रही थी। यही कारण है कि कलेक्टर अवनीश शरण को रेत के अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देने पड गए। खनिज विभाग ने कलेक्टर का निर्देश मिलते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। मस्तूरी तहसील के ग्राम जोंधरा में रेत के अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई की है। मौके में अकलतरा निवासी अशोक कर्ष लगभग 120 हाईवा/1440 घन मीटर रेत का अवैध रूप से भंडारण किया था। इसी तरह मेसर्स सुमन इंटरप्राइजेज के प्रो. जितेंद्र सिंह ने स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति क्षेत्र में लगभग 200 हाईवा/2400 घन मीटर रेत अवैध भंडारण कर रखा था। दोनों रेत माफियाओं ने खनिज विभाग अधिकारियों को रेत भंडारण से संबंधीत कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 छत्तीसगढ़ खनिज (खनन,परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। भंडारित रेत को जप्त कर अवैध भंडारणकर्ता को 03 कार्य दिवस के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। ज्ञात हो कि भंडारण अनुज्ञा के नियम एवं शर्तों का पालन नहीं करने के कारण अब तक 07 अनुज्ञप्तिधारियों को कारण बताओं नोटिस (SCN ) जारी किया गया है। जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में स्वीकृत खनिज रेत भंडारण अनुज्ञप्ति के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जावेगी।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page