Home / छत्तीसगढ़ / *सूने मकान में चोरों का दिनदहाड़े धावा सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख का माल पार*

*सूने मकान में चोरों का दिनदहाड़े धावा सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख का माल पार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिल्हा क्षेत्र के ग्राम दुर्गडीह में रहने वाला किसान रिश्तेदार के दशगात्र में शामिल होने गया था। इस दौरान चोरों ने सूने मकान में दिनदहाड़े धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम दुर्गडीह में रहने वाले राजकुमार बंजारे किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके फूफा जी का निधन हो गया है। वे अपनी पत्नी धनेश्वरी और दो बच्चों को लेकर फूफा के दशगात्र में शामिल होने के लिए 11 जून की सुबह नौ बजे जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा गए थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी सलहज फूलमनी ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा है। इस पर वे अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर गांव आ गए। दरवाजा खोलकर वे अंदर गए तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखे आलमारी से सोने का नेकलेस, सोने का लाकेट, झूमका, चांदी की पायल, बिछिया और दस हजार रुपये पार कर दिए थे। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने बिल्हा थाने में घटना की शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page