Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर,वार्डो की परिसीमन के संदर्भ में आवश्यक बैठक आहूत की गई है,कांग्रेस,जावेद खान की रिपोर्ट*

*बिलासपुर,वार्डो की परिसीमन के संदर्भ में आवश्यक बैठक आहूत की गई है,कांग्रेस,जावेद खान की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद खान की रिपोर्ट

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डो की परिसीमन करने जा रही है ,

बिलासपुर।सियासत दर्पण न्यूज़, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डो की परिसीमन करने जा रही है ,
बिलासपुर नगर निगम में 70 वार्ड शामिल है ,जो तखतपुर, बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से मिलकर बना है,
ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 20 जून को दोपहर 2.00 बजे ,कांग्रेस भवन में
उक्त वार्डो की परिसीमन के संदर्भ में आवश्यक बैठक आहूत की गई है ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि नगर निगम चुनाव की दृष्टि से परिसीमन महत्वपूर्ण है जबकि 2018 के चुनाव के पूर्व ही वार्डो की परिसीमन की गई थी ,सरकार द्वारा नए सिरे परिसीमन करना उन वार्डो में मतदाताओं की संख्या में समानता और क्षेत्र को आधार बनाया जा रहा है ,इससे कई वार्ड प्रभावित होंगे हो सकता है कुछः। वार्डो की आस्तित्व ही खत्म हो जाये एवं,वार्डो के नाम मे परिवर्तन करने की संभावना है जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वार्डो का नामकरण सामाजिक रूप से,राजनीतिक रूप से एवं धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण लोगो के नाम पर किया था ,अतः इन्ही सब बिंदुओं पर चर्चा के लिए बैठक रखी गई है
इस बैठक में बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व सांसद एवं सम्बंधित वार्डो के विधानसभा से ,विधायक और विधायक प्रत्याशी गण,
महापौर, सभापति सहित सभी 70 वार्डो के पार्षद/पार्षद प्रत्याशीयो सहित, ब्लॉक अध्यक्ष ,ब्लॉक प्रभारी एवं ज़ोन अध्यक्ष गण सादर आमंत्रित है ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page