Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर,कंचनलता कुंभकार राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड 2023 24 में भाग लेने के लिए रवाना हुई,जावेद खान की रिपोर्ट*

*बिलासपुर,कंचनलता कुंभकार राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड 2023 24 में भाग लेने के लिए रवाना हुई,जावेद खान की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जावेद खान की रिपोर्ट

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,स्वामी आत्मानंद विद्यालय लिंगीयाडीह की कंचनलता कुंभकार राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड 2023 24 मैं भाग लेने के लिए राजनांदगांव रवाना हुई
राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए विद्यालय की छात्रा कंचन लता कुंभकार कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय का मॉडल संभाग स्तर पर चयनित होकर राज्य स्तर पर भाग लेगी उनके मॉडल का नाम अलार्म चेयर ( कुर्सी )है इस मॉडल के माध्यम से उन्होंने बताया कि यह कुर्सी गलत ढंग से बैठने पर अलार्म के माध्यम से संकेत देगी कि आप सही मुद्रा में बैठे हैं या नहीं बैठे हैं जिससे आने वाली कमर और पैर दर्द के संबंधी बीमारियों से मुक्ति मिल पाएगी इस में ऊपर नीचे सेंसर लगाए हैं जो सेंसर गलत ढंग से बैठने पर लाल लाइट जलेगी इसका मतलब यह हुआ कि आप गलत पोजीशन में बैठे हुए हैं और हरी लाइट जलने पर यह सही पोजीशन में बैठने का संकेत देता है और अलार्म बजने लगेगा कंचन लता का यह मॉडल अगर राज्य स्तर में चयनित होता है तो वह राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित होने वाली इंस्पायर अवार्ड 2023 -24 में छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी छात्र ने अपनी इस सफलता का श्री अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया प्राचार्य डॉक्टर एम .के मिश्रा विज्ञान शिक्षिका दिव्या यादव मीनाक्षी सिंह धीरेंद्र शर्मा मुनमुन चटर्जी रेनू मिश्रा ने इस मॉडल को बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है मार्गदर्शन दिया छात्रा की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एम .के मिश्रा एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी एवं आशा की कि कंचन लता का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हो

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page