*कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी*

श्रीनगर । (सियासत दर्पण न्यूज़) जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 10.8 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से कम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात के कारण कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जिससे कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आयी है। यहां का 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने, 14 फरवरी शाम को बादल छाए रहने और 18-20 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्का हिमपात और बारिश का अनुमान है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के सामान्य तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम है। काजीगुंड का एक दिन पहले दर्ज किए गए तापमान शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले काजीगुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस था और कोकेरनाग में पिछली रात के शून्य से कम 2.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कुपवाड़ा में पिछली रात के शून्य से कम 3.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

  • Related Posts

    *शीतला माता मंदिर में भगदड़ से आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत, छह से ज्यादा घायल*

    नालंदा :(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक…

    *पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया उद्घाटन, सपा पर साधा निशाना*

    मेरठ : (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 16 views
    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    You cannot copy content of this page