*छत्तीसगढ़ का बजट पूरी तरह हवाहवाई बजट : जुमलेबाजी के सिवा कुछ भी नहीं : वोरा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज विधानसभा में पेश किये गए छत्तीसगढ़ के बजट को हवाहवाई बजट बताया है। वोरा ने कहा कि बजट में केवल सब्जबाग दिखाए गए हैं। बजट में जितने सुनहरे सपने दिखाए गए हैं, उन सपनों को कैसे पूरा किया जाएगा ? इसका कोई रोड मैप बजट में नहीं है। बजट का आकार बढ़ाने और राजस्व वृद्धि के दावे पूरी तरह खोखले हैं।

वोरा ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। भाजपा संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण का मुद्दा उठाती रही है। इस मुद्दे पर भी कोई बात नहीं की गई। बजट में शहरों के विकास के लिए ठोस प्लान नहीं है। कुल मिलाकर यह बजट बेहद निराशाजनक बजट है। इस बजट से छत्तीसगढ़ की जनता के सपने पूरे नहीं होंगे। बजट में केवल जुमलेबाजी की गई है।


सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया कुरैशी की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page