Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर,तीन दिवसीय बिलासा महोत्सव 23 फरवरी से*

*बिलासपुर,तीन दिवसीय बिलासा महोत्सव 23 फरवरी से*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

विभिन्न स्थानों के लोककलाकार देंगे प्रस्तुति

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। अंचल की संस्कृति, कला,साहित्य और जल के संरक्षण हेतु 34 वर्ष से भागीरथ प्रयास करने वाली संस्था बिलासा कला मंच का प्रतिष्ठपूर्ण तीन दिवसीय बिलासा महोत्सव आगामी 23 फरवरी से शुरू होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंच के संथापाक डा सोमनाथ यादव ने बताया कि कुछ प्रशासकीय कठिनाई के चलते बिलासा महोत्सव नही करने का निर्णय लिया गया था पर उपमुख्यमंत्री और कलेक्टर के द्वारा दी गई आश्वासन पर 34 वां बिलासा महोत्सव आयोजित होगा। 23 फरवरी को संगोष्ठी से महोत्सव की शुरुआत होगी। जननायक वीर लोरिक पर केंद्रित संगोष्ठी डी पी चौबे स्मृति प्रेस ट्रस्ट भवन,ईदगाह मार्ग बिलासपुर पर संध्या 5 बजे डा विनय कुमार पाठक वरिष्ठ साहित्यकार के मुख्य आतिथ्य में, श्री चंद्रप्रकाश देवरस संरक्षक, बिलासा कला मंच की अध्यक्षता में तथा श्री जी आर चौहान संरक्षक, बिलासा कला मंच के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित होगा। वक्ता डॉ सोमनाथ यादव वरिष्ठ लोकसाहित्यकार एवम् संचालक श्री महेश श्रीवास अध्यक्ष, बिलासा कला मंच होंगे।
24 फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान शनिचरी,बिलासपुर में रात्रि 6.30 बजे से बिलासा महोत्सव आयोजित होगा। मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल विधायक,बिलासपुर होंगे,अध्यक्षता श्री रामशरण यादव महापौर करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बिलासा कला सम्मान श्री महेत्तर सिंह (लिमहागढ़) को,बिलासा साहित्य सम्मान श्री केदार दुबे (बिल्हा) को,बिलासा सेवा सम्मान श्री संतोष महतो (बिलासपुर) और श्रीदुर्गा पूजा समिति नवापारा को दी जायेगी। किताब विमोचन में श्री राजेंद्र मौर्य की कृति हिंदुस्थान की रामलीला के साथ डा पीसी लाल यादव दुधमोंगरा (गंडई) द्वारा नयनाभिराम गीत नृत्य और गम्मत की प्रस्तुति,हिरेंद्र ठाकुर द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत,नृत्य, दूजन बाई द्वारा पंडवानी गायन और करमा दल लिमहागढ़ द्वारा करमा नृत्य के साथ ही वी एम अकादमी सिरगिट्टी के बच्चों के द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति होगी।
25 फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में रात्रि 6.30 बजे से श्री अरूण साव उपमुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में श्री धर्मजीत सिंह विधायक, तखतपुर की अध्यक्षता एवम् श्री अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित महोत्सव में बिलासा कला सम्मान श्री सुनील तिवारी (रायपुर) को, बिलासा साहित्य सम्मान श्री गिरवर दास मानिकपुरी (दुर्ग) को, बिलासा सेवा सम्मान श्री दुजराम भेंड़पाल (सेंदरी) और छत्रपती शिवाजी राजे सेवा समिति बिलासपुर को दी जाएगी। किताब विमोचन में श्री सतीश पांडेय की कृति मया के साथ सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता श्री सुनील तिवारी रायपुर एवम् साथियों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत,नृत्य की प्रस्तुति, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार डा मन्नू यादव (बनारस) द्वारा कजरी,बिरहा गायन,लोक प्रयाग राजिम द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत नृत्य के साथ श्री वसंत वीर उपाध्याय रायपुर द्वारा निर्देशित केवट के राम का संगीतमय नृत्य नाटिका का प्रदर्शन होगा।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page