*पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 9 बस यात्रियों की अपहरण के बाद हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

इस्लामाबाद: (सियासत दर्पण न्यूज़) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार शाम कुछ हथियारबंद लोगों ने बस में सवार 9 यात्रियों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी । बोलिचस्तान के सरकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को सुबह इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। जिसमें बताया गया कुछ हथियारबंद लोगों ने अलग-अलग बसों को रोककर उसमें से यात्रियों को उतार। हालांकि किसी भी समूह ने अबतक इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान प्रांत के सरकारी प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, मारे गए 9 यात्रियों को गुरुवार शाम अलग-अलग बसों ने उतारकर उनका अपहरण किया गया था। जिसके बाद हमलावर उन्हें पास की पहाड़ी पर ले गए जहां, गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। वहीं, एक अन्य सरकारी अधिकारी नावेद आलम का इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बयान आया है। उनसे मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की शव गुरुवार रात को ही बरामद कर लिया गया था। यात्रियों का शव रात के समय पहाड़ी पर मिला, सभी मृतकों के शरीर में गोलियो के निशान मिले हैं।

हालांकि किसी ही संगठन या ग्रुप की ओर से अबतक इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। लेकिन बलूचिस्तान प्रांत में इस तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिसमें बलूचिस्तान के अलगाववादी मिलिटेंट्स का हाथ था। जानकारी के अनुसार, इस हमले में मारे गए सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। सभी मृतक पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के थे।

बता दें कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिब्रेशन आर्मी या बीएलए सबसे अधिक सक्रिय विद्रोही समूह है। जिनके द्वारा आए दिन पाकिस्तानी सेना, पुलिस और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ हमले होते रहते हैं। पाकिस्तान और ईरान की सीमा से लगा बलूचिस्तान प्रांत खनिज संसाधनों से समृद्ध है। बलूच उग्रवादी पाकिस्तानी सरकार पर उनके क्षेत्र के संसाधनों का दोहन कर पंजाब प्रांत को लाभ पहुंचाने आ आरोप लगाते रहते हैं। इसी के विरोध में बीएलए हिंसक गतिविधियों को अंजाम देता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page