Home / राजधानी / *रायपुर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद में नई नियुक्तियां, जितेश शर्मा बने रायपुर जिला ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष, नवीन सिंह भदौरिया को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी*

*रायपुर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद में नई नियुक्तियां, जितेश शर्मा बने रायपुर जिला ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष, नवीन सिंह भदौरिया को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

गणेश तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। अखिल भारतीय हिंदू परिषद में संगठन विस्तार और कार्यक्षमता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे की अनुशंसा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री महंत योगी राजकुमार नाथ के आदेश पर आज दिनांक 24 जुलाई 2025 को तत्काल प्रभाव से इन नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

जितेश शर्मा को मिली रायपुर जिला ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रायपुर जिले के सक्रिय एवं समाजसेवी कार्यकर्ता जितेश शर्मा को अखिल भारतीय हिंदू परिषद के रायपुर जिला ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदू परिषद की विचारधारा और सेवा कार्यों को मजबूती मिलेगी।

नवीन सिंह भदौरिया बने प्रदेश महामंत्री

इसी क्रम में संगठन के प्रदेश स्तर पर सक्रिय युवा नेता नवीन सिंह भदौरिया को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन की प्रदेश स्तरीय गतिविधियों में नई ऊर्जा और गति आने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने दी बधाई

नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे और प्रदेश संगठन महामंत्री गणेश तिवारी ने नियुक्ति पत्र सौंपा और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और नियमों का पालन करते हुए समाज सेवा और संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा जताई।

संगठन ने दिया संदेश – सबका साथ, सबका सम्मान

नियुक्ति पत्र के साथ संगठन ने यह भी संदेश दिया कि परिषद का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका सम्मान” रहेगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया

नियुक्ति के बाद जितेश शर्मा और नवीन सिंह भदौरिया ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों का पालन करते हुए हिंदू समाज की सेवा और संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए तन, मन और धन से योगदान देंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page