*धान खरीदी में लापरवाही पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई*

भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान  कम मिला, धान खरीदी प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदाबाजार जिले में पारदर्शितापूर्ण धान खरीदी सुनिश्चित  करने जिला प्रशासन द्वारा चाक -चौबंद व्यवस्था की गई है। बिचौलियों पर कड़ी  नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के. निर्देश पर भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान की कमी पाए जाने पर धान खरीदी प्रभारी पर ऋषि कुमार शर्मा पर सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के 5 जनवरी को निरीक्षण के द्वारा  उपार्जन केन्द्र मनोहरा का भौतिक सत्यापन किया गया।भौतिक सत्यापन के दौरान उपार्जन केन्द्र में कुल 124.80 क्वींटल (313 कक्षा) धान कीमत राशि 295651.20 रुपये की कमी पाया गया। धान उपांजन केन्द्र मनोहरा के धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा के द्वारा शासन की धान को छल पूर्वक शासन को सदोष हानि पहुंचाते हुये अमानत में खयानत व कृत्य पर उपायुक्त सकारिता के निर्देशानुसार  थाना हथबंद में 13 जनवरी 2026 को धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा के विरुद्ध प्रथम सुचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गौरतलब  है कि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी कानूनी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। विगत दिनों एक रईस मिलर्स पर भी एफआईआर दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page