*ईरान में हो रहे आंदोलन से रायपुर के यात्री परेशान…*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बाद ईरान ने सुरक्षा कारणों से अपने हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, इससे देश भर में यात्री परेशान हो रहे। वहीं, छत्तीसगढ़ के यात्री भी परेशान हुए है।

14 जनवरी को तेहरान होकर गुजरने वाली कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बीच रास्ते से ही मुंबई वापस लौटना पड़ा। इसमें रायपुर निवासी महावीर तालेड़ा भी मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे थे, वे अपने परिवार के साथ फंस गए हैं।

महावीर तालेड़ा ने बताया कि फ्लाइट ने तय समय पर उड़ान भरी थी, लेकिन 2 घंटे बाद ही पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी और सुरक्षा कारणों से विमान को वापस मुंबई ले जाया जा रहा है। इसके बाद सभी यात्री परेशान हो गए।

जानकारी के मुताबिक, देर रात 2 बजे के बाद मुंबई से उड़ान भरने वाली कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स तेहरान एयर स्पेस से होकर गुजरने वाली थीं।

लेकिन ईरान द्वारा एयर स्पेस बंद करने की सूचना मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमानों को वापस मुंबई लौटने के निर्देश दिए।

सुबह करीब 4 बजे कई फ्लाइट्स मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुईं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

महावीर तालेड़ा ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को न तो ठहरने की स्पष्ट व्यवस्था मिली और न ही आगे की यात्रा को लेकर कोई ठोस जानकारी। यात्रियों को रिफंड भी नहीं दिया जा रहा है।

एयर इंडिया ने पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, “ईरान में बन रहे हालात के कारण एयर स्पेस बंद कर दिया गया है। हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। एयर इंडिया की फ्लाइट्स दूसरे रूट से उड़ान भर रही हैं, जिससे उड़ानों में देरी हो सकती है।”

एयर इंडिया के अनुसार, कुछ उड़ानों के रूट बदलना संभव नहीं है। ऐसे में उन्हें रद्द कर दिया गया है। हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि एयरपोर्ट आने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर चेक कर लें।

इंडिगो ने भी यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने से कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इस स्थिति पर एयरलाइंस का नियंत्रण नहीं है। इसलिए यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है।

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page