Home / राजधानी / *देर-रात मोबाइल बिजी मिलने पर गर्लफ्रेंड का मर्डर*

*देर-रात मोबाइल बिजी मिलने पर गर्लफ्रेंड का मर्डर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के मेट्रो बार में शराब की बोतल से वारकर अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी टी सुनील राव उर्फ शीनू ने बार में युवती को बियर बोतल से सिर पर मारा था और बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया था।

मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच अफेयर था। वह आधी रात गर्लफ्रेंड का मोबाइल बिजी मिलने से नाराज था, जिसे लेकर पहले तो दोनों के बीच विवाद हुआ फिर गुस्से में बॉयफ्रेंड ने उसे मार डाला।

वारदात 21 दिसंबर 2025 की है। रायपुर के गीता नगर इलाके में रहने वाली वेदिका सागर (26 साल) अपने परिचित टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28 साल) के साथ आजाद चौक के मेट्रो बार गई हुई थी। दोनों के बीच अफेयर था। पहले भी दोनों मिलते-जुलते रहते थे।

CCTV फुटेज के मुताबिक 21 दिसंबर की दोपहर 3 बजे वेदिका और शीनू बार पहुंचे। जहां उन्होंने खाने में नॉनवेज और शराब ऑर्डर किया। CCTV में देखा जा सकता है कि दोनों बैठे हुए थे। टेबल पर खाना लगा था। साथ ही टेबल पर शराब की बोतल भी रखी हुई है।

इस दौरान अचानक किसी बात को लेकर युवती भड़की और शराब की बोतल उठाई फिर वापस रख दिया। इसके बाद शीनू अचानक भड़का और विवाद करने लगा। युवक ने गुस्से में आकर युवती के सीने पर हमला किया। इसके बाद सिर में तीन बार बोतल मारी, जिससे सिर फट गया। आंख में भी चोट आई।

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बोतल से वार करने के बाद खून से सनी युवती को बाल खींचकर जमीन पर गिराया। थोड़ी देर तक दोनों वहीं मौजूद रहे। जाने से पहले युवक ने गंभीर घायल युवती को गले भी लगाकर रोया, फिर वहां से फरार हो गया।

वारदात के समय बार में युवक-युवती के अलावा एक अन्य युवक भी CCTV में कैद हुआ है। बार संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का इलाज जारी था, लेकिन 12 जनवरी को युवती ने दम तोड़ दिया।

युवती की मौत के बाद सोमवार को उसके परिवार वालों ने आजाद चौक पुलिस स्टेशन को घेर लिया था। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया जाए। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page