Home / छत्तीसगढ़ / *धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने राजपुर में नेशनल हाईवे किया जाम*

*धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने राजपुर में नेशनल हाईवे किया जाम*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) धान खरीदी में टोकन की समस्या को लेकर राजपुर क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को तीसरी बार आंदोलन किया। मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर–रामानुजगंज पर स्थित धान खरीदी केंद्र के पास सड़क जाम कर दिया। इससे एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। किसानों का कहना है कि 12 जनवरी को तहसीलदार कावेरी मुखर्जी से हुई चर्चा में खरीदी की लिमिट बढ़ने पर टोकन समस्या समाप्त होने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद किसानों ने खरीदी केंद्र के पंजी में अपने नाम दर्ज कराए, लेकिन लिमिट बढ़ने के बावजूद पंजी में दर्ज किसानों के टोकन क्रमवार नहीं कट पाए। इससे उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page