*कागजी किसान नहीं बेच पाएंगे धान*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। असली किसानों को उनका हक मिले और खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है।

अब अधिकारी दफ्तरों में बैठने के बजाय सीधे किसानों के घर पहुंचकर सच्चाई की जांच करेंगे। जिले में धान खरीदी के लिए अब गिनती के ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में शत-प्रतिशत पारदर्शी खरीदी करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

खाद्य विभाग को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ बिचौलिए और कागजी किसान दूसरे का धान अपने नाम पर खपाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए राजस्व, कृषि और सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है।

यह टीम किसान के घर जाकर जांच करेगी कि संबंधित किसान के पास घोषित भूमि और उत्पादन के अनुपात में धान उपलब्ध है या नहीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भौतिक सत्यापन में धान नहीं मिलने पर खरीदी की अनुमति नहीं दी जाएगी और गलत तरीके से लाभ लेने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर देखा जाता है कि छोटे किसानों का धान कम दामों में खरीदकर बिचौलिए उसे फर्जी तरीके से पंजीयन कराकर ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। घर-घर जाकर सत्यापन करने से ऐसे बिचौलियों का नेटवर्क टूटेगा और सरकारी राशि का सीधा लाभ केवल पात्र किसानों को ही मिल सकेगा।

11 तहसीलों में टोकन कटवाने वालों की होगी जांच

प्रशासन ने जिले की सभी 11 तहसीलों में एक-एक संयुक्त टीम का गठन किया है। इसमें राजस्व, कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। ये टीमें टोकन कटवाने वाले किसानों के घर दबिश देकर धान की उपलब्धता का आकलन कर रही हैं। रकबे और धान की बोरियों में अंतर पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

घर में होगा धान का सत्यापन

अधिकारी किसान के घर जाकर धान की मात्रा और उसकी गुणवत्ता का मिलान करेंगे। यदि किसी किसान के रिकॉर्ड में रकबा अधिक है, लेकिन घर में धान शून्य या बेहद कम पाया जाता है, तो उसे संदिग्ध मानकर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक किसान को परेशान नहीं किया जाएगा।

प्रशासन का उद्देश्य धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है। सत्यापन का कार्य केवल गड़बड़ी रोकने के लिए किया जा रहा है, जिससे किसी भी वास्तविक किसान को कोई समस्या नहीं होगी। फर्जी तरीके से धान बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    *रायपुर में ब्रेक फेल, कार ब्रिज से गिरी: 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार सवार छह युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।…

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    राजधानी रायपुर की पुलिस ने अंतरराज्यीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page