*लग्जरी कारों में ब्रांडेड शराब की तस्करी, छह तस्कर गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजनांदगांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) त्योहारी सीजन और होली पर्व को देखते हुए शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। मध्यप्रदेश के शराब को छग में लाकर खपा रहे हैं। मध्यप्रदेश के लांजी से लग्जरी कारों में शराब का अवैध परिवहन करते हुए दो मामले में छह आरोपितों को पकड़ा गया है।

आरोपितों के पास से 29 पेटी ब्रांडेड शराब जब्त की गई है। तस्करी में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहनों सहित जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है।

मामले में संलप्ति अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पकड़े गए शराब लांजी के शराब दुकान से निकली है। शराब दुकान के कर्मचारियों की संलिप्ता भी सामने आ रही है। मामले का राजफाश मंगलवार को प्रेसवार्ता में एएसपी कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और अलेक्जेंडर किरो ने की।

घेराबंदी कर दबोच लिया

बागनदी पुलिस को मूखबिर से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश के लांजी से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। आरोपित शराब को रायपुर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस बागनदी चौक पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान एक कार से करीब 25 पेटी अवैध शराब मिला। आरोपित रायपुर कोटा निवासी 30 वर्षीय तोषण ठाकुर और सरस्वती नगर रायपुर निवासी 32 वर्षीय अनुराग सिंह राजपूत कार में शराब को भरकर रायपुर ले जा रहे थे।

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

दूसरी बड़ी कार्रवाई डोंगरगढ़ पुलिस ने की है। डोंगरगढ़ पुलिस ने देवकट्टा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर काले रंग की स्कार्पियो से चार पेटी शराब जब्त की है। आरोपित मोहारा चौकी अन्या नवागांव निवासी 24 वर्षीय नोहर वर्मा, ग्राम सलोनी निवासी 22 वर्षीय प्रहलाद निर्मलकर, डोंगरगढ़ पिपरिया निवासी 21 वर्षीय लोकेश कंवर और ग्राम नागतराई निवासी 19 वर्षीय दामेंद्र कुमार साहू मध्यप्रदेश के लांजी से शराब का अवैध परिवहन कर रहा था। आरोपितों के मोबाइल से काल डिटेल को भी खंगाले जा रहे हैं। मामले में अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने शादी-सीजन और होली पर्व को देखते हुए शराब डंप करने के लिए ला रहे थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page