Home / छत्तीसगढ़ / *सट्टा खेल रोकने पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धरमजयगढ़ और कोतवाली से 2 आरोपी पकड़े गए*

*सट्टा खेल रोकने पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धरमजयगढ़ और कोतवाली से 2 आरोपी पकड़े गए*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायगढ़।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायगढ़ जिले में ऑनलाइन सट्टा और जुआ के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में धरमजयगढ़ और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग बैक टू बैक कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धरमजयगढ़ मामला: धरमजयगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि मस्जिदपारा निवासी विरेन्द्र मिश्रा (36 वर्ष) अपने मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। आरोपी को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, और उसके मोबाइल में विभिन्न व्यक्तियों से अंकों एवं रकम का लेन-देन पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल और फोन पे के माध्यम से सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की।

इस मामले में आरोपी से एक मोबाइल फोन और ₹870 नगद जब्त किया गया। कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत की गई और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में धरमजयगढ़ पुलिस टीम के साथ एएसआई मंजू मिश्रा, डेविड टोप्पो, सउनि एसके वर्मा, प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक कमलेश राठिया, किशोर राठौर और लालजीत राठिया शामिल रहे। कोतवाली मामला: कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर पुरानी बस्ती निवासी श्यामलाल भास्कर (55 वर्ष) अपने मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा पट्टी नामक जुआ संचालित कर रहा है। मौके पर पुलिस टीम ने आरोपी को व्हाट्सएप पर जुआ खेलाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने यह स्वीकार किया कि वह सहनावाज मालिक उर्फ सानु के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा था और कमीशन प्राप्त कर रहा था।

इस मामले में आरोपी से एक मोबाइल फोन, ₹1750 नगद और सट्टा पट्टी लिखित कागज जब्त किया गया। आरोपी श्यामलाल भास्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6(क) और 7(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सहनावाज मालिक उर्फ सानु फिलहाल फरार है। दोनों मामलों में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page