Home / Durg c.g. / *वोरा ने भूपेश बघेल सहित सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी*

*वोरा ने भूपेश बघेल सहित सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

आम चुनाव में भाजपा को हराकर देंगे करारा जवाब – वोरा

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में विजय की अग्रिम बधाई दी है। वोरा ने कहा कि भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में भूपेश बघेल भारी मतों से चुनाव जीतेंंगे। वोरा ने भूपेश बघेल सहित कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत, महासमुंद से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू, रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय,दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को टिकट मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत तय है। सभी कांंग्रेस प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में जीतेंगे।

वोरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में बेतहाशा महंगाई बढ़ी है। बेरोजगारी से पूरे देश के युवा वर्ग में हताशा है। देश का आर्थिक ढांचा कमजोर हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई कम करने और बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया है। केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर देश में सभी वर्गों को न्याय मिलेगा। कांग्रेस ने हमेशा जनता से किये वादों को पूरा किया है। इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वादे पूरे किये जाएंगे। वोरा ने छत्तीसगढ़ की आम जनता से आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि, देश तरक्की और विकास के रास्ते पर चल सके।

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page