Home / छत्तीसगढ़ / *यातायात एएसपी ने चार्ज लेते ही पेट्रोलिंग कर ट्रेफिक का लिया जायजा*

*यातायात एएसपी ने चार्ज लेते ही पेट्रोलिंग कर ट्रेफिक का लिया जायजा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले में पदस्थ यातायात एएसपी नीरज चंद्राकर ने गुरुवार को चार्ज लिया। चार्ज लेते ही उन्होंने यातायात डीएसपी संजय साहू के साथ शहर के ट्रेफिक का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने यातायात के जवानों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जवानों ट्रेफिक सुधार के संबंध में चर्चा की। यातायात डीएसपी संजय साहू ने बताया कि एएसपी नीरज चंद्राकर ने गुरुवार को चार्ज लिया। चार्ज लेते ही सबसे पहले उन्होंने शहर के ट्रेफिक का हाल जानने पेट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने ट्रेफिक का हाल देखा। साथ ही यातायात की व्यवस्था का निरीक्षण किया। शहर भ्रमण के बाद उन्होंने यातायात जवानों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ट्रेफिक व्यस्था के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जवानों से यातायात की दिक्कतें, पार्किंग व्यवस्था, शहर यातायात प्रबंधन, वीआइपी व्यवस्था, पेट्रोलिंग के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने जवानों को आम लोगों से अच्छा व्यवहार और अनुशासित ड्यूटी करने कहा। यातायात बिलासपुर में नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर जिले में पदभार ग्रहण करते ही यातायात शाखा का चार्ज लिया तथा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने शहर यातायात को गंभीरता से लेते उनसे प्राप्त दिशा निर्देश पर बिलासपुर की सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु, यातायात शाखा के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारी की एक समीक्षा बैठक स्थानीय बिलासागुड्डी पुलिस लाइन में ली गई। पदभार ग्रहण करने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) नीरज चंद्राकर ने उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू के साथ शहर के मुख्य चौक चौराहों, यातायात व्यवस्था प्रबंध का शहर भ्रमण कर जायजा लिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने सभी से परिचय प्राप्त करने के उपरांत शहर की यातायात व्यवस्था दृष्टिकोण से होने वाली दिक्कतें,पार्किंग व्यवस्था,शहर यातायात प्रबंधन, वीआईपी व्यवस्था, पेट्रोलिंग आदि के विषय में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यातायात के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासित ढंग से ड्यूटी करने समय का पाबंद होने एवं आम जनता से उत्तम व्यवहार रखने की रखने का निर्देश दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page