Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *इप्टा बिलासपुर द्वारा “रंगमंच और इप्टा”विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन,जावेद खान की रिपोर्ट*

*इप्टा बिलासपुर द्वारा “रंगमंच और इप्टा”विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन,जावेद खान की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,आज विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर इप्टा बिलासपुर द्वारा “रंगमंच और इप्टा”विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ रंगकर्मी मधुकर गोरख ने रंगमंच कैसा होना चाहिए और उसका उद्देश्य क्या होना चाहिए इस बिंदु पर अपना विस्तृत उद्बोधन दिया। इप्टा के अध्यक्ष अरुण दाभड़कर ने वर्तमान में रंगमंच की चुनौतियां और उनका हमें कैसे सामना करना है इसपर विस्तार से अपनी बात रखी। सचिन शर्मा ने इप्टा के गठन की परिस्थितियों का वर्णन करते हुए रंगमंच के लिये इप्टा की सामाजिक प्रतिबद्धता पर अपने विचार रखे।इस संक्षिप्त संगोष्ठी में इप्टा बिलासपुर के कलाकार जितेंद्र पांडेय,मोबिन अहमद,दिनेश पांडेय, शत्रुघ्न धृतलहरे, राजेश वस्त्रकार और प्रशंसा शुक्ला ने अपने विचार साझा किये,और उपस्थित कलाकारों ने रंगमंच के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट किया।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page