Home / National / *मुर्मु , मोदी ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को दी बधाई*

*मुर्मु , मोदी ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को दी बधाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली/भुवनेश्वर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को उत्कल दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। सुश्री मुर्मू ने एक्स हैंडल पर कहा, “ उत्कल दिवस पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। ओडिशा अपनी विशाल प्राकृतिक संपदा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों ने ओडिशा और देश के विकास में महान योगदान दिया है।” उन्होंने आगे कहा , “ओडिशा ने सदियों से कई शख्सियतें दी हैं, जिनमें आधुनिक भारत के कई निर्माता भी शामिल हैं। भगवान जगन्नाथ राज्य और यहां के लोगों को अधिक सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद दें।” मोदी ने एक्स पर कहा, “सभी को उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें ओडिशा और इसके गतिशील लोगों की समृद्ध संस्कृति और विरासत की याद दिलाता है। राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में समृद्ध योगदान दिया है। ओडिशा के लोगों की सफलता और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।” दास ने अपने संबोधन में कहा, “प्राकृतिक संसाधनों और सुंदरता की गोद में बसी जगन्नाथ महाप्रभु की पवित्र भूमि, सांस्कृतिक विरासत, वीरों की भूमि, ओडिशा के लोगों को उसके स्थापना दिवस पर मेरी शुभकामनाएं। मैं सभी से ओडिशा को एक समृद्ध और विकसित राज्य में बदलने के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान करता हूं।” उत्कल दिवस पर पटनायक ने एक्स हैंडल पर लिखा , “परिवर्तन के इस युग को ध्यान में रखते हुए, ‘विकसित ओडिशा’ बनाने का विचार है। ‘ओडिशा दिवस’ पर आइए , हम अपनी अस्मिता और स्वाभिमान को मजबूत करें और ‘विकसित ओडिशा’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।” गौरतलब है कि 01अप्रैल-1936 को आधुनिक ओडिशा के गठन की स्मृति में राज्य में आज के दिन उत्कल दिवस काफी धूमधाम और खुशी के साथ मनाया जाता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page