*दुर्ग,भाजपाइयों ने किया कांग्रेस भवन का घेराव,सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

चरण दास महंत के द्वारा मोदी जी के ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों ने किया कांग्रेस भवन का घेराव

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में इस प्रकार की बयान बाजी अशोभनीय है— राजीव अग्रवाल
जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में कांग्रेसी अनर्गल बयान बाजी करते हैं तो पलट कर उन्हें ही देश की जनता जवाब देती है – जितेंद्र वर्मा
चरण दास महंत को प्रधानमंत्री जी के ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए — विधायक ललित चंद्राकर

छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर की गई टिप्पणी के विरोध स्वरूप भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा राजीव भवन ( कांग्रेस भवन) का घेराव किया गया इस दौरान प्रमुख रूप से दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ,विधायक ललित चंद्राकर, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, लोकसभा सहसंयोजक प्रितपाल बेल चंदन उपस्थित रहे इस अवसर परपर आक्रोशित कार्यकर्ताओं द्वारा जिला भाजपा कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन गए |
‌‌‌ इस अवसर पर दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के आला नेता अपनी पार्टी की हार से बौखलाए हुए हैं और अपनी कोई भी राजनीति को चमकाने के उद्देश्य से आए दिन अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं जो कहीं ना कहीं उनकी कुंठा ग्रस्त मानसिकता को दर्शाता है विश्व के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर इस तरह के बयान बाजी निश्चित तौर पर अशोभनीय है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करता है श्री अग्रवाल ने कहा कि जो स्वयं ही विधानसभा के अध्यक्ष रहे हों, जो इतने लंबे कार्यकाल से संसदीय मानबिंदुओं के लिए सबको समझाते रहे हों, जो वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हों, उन्होंने राजनांदगांव में 2 अप्रैल को यह कहा कि जो मोदी का सिर फोड़ेगा उसको ज़िताओ। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव का नाम लिया है। देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में इस प्रकार की बयानबाजी निंदनीय है।

भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जब जब प्रधानमंत्री श्री मोदी के लिए ऐसे शब्दों का उपयोग किया गया है, चाहे चाय वाला बोलकर उनका मखौल उड़ाया हो, चाहे नीच राजनीति करने वाला कहा गया हो, चाहे उसको काटो उसको गोली मारो और आज कहा जा रहा है कि उनका सिर फोड़ो। कभी उनके व्यक्तिगत जीवन पर आक्षेप लगाए हों, उनका कोई परिवार नहीं है। जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में कहा गया है, वह बात हमेशा पलटकर कांग्रेसियों पर गई है। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को हम कभी नहीं छेड़ते हैं, अत: लोकतांत्रिक मान-मर्यादा के साथ इस बात का विरोध किया जाएगा। हम इस बात के लिए भी आगे बढ़ेंगे कि आपने लाठी से सिर फोड़ने की इच्छा व्यक्त की है तो हम सभी मोदी का परिवार हैं। आप हमें लाठी मार दो। प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों के बावजूद उनका व्यक्तित्व और निखरकर जनता के सामने आया है। जनता का प्यार, आशीर्वाद उनके प्रति और बढ़ा है।

विधायक ललित चंद्राकर ने इस बात पर क्षोभ व्यक्त किया कि अभी जब आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी के मुखिया मंच पर जब बैठे हों, उस समय मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे और उनके लिए अपील की गई कि नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ेंगे। क्या कांग्रेस पार्टी की यह अपील उचित है? क्या कांग्रेस पार्टी को ऐसा करना चाहिए? उस समय कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल हँस रहे थे जबकि उन्हें कहना चाहिए था कि ऐसे शब्दों का प्रयोग न करिए। अब जनता हिसाब लेगी इस बात का, कि क्यों आप ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ेंगे। जो कुछ कांग्रेस पार्टी ने किया है जनता उनसे जवाब पूछेगी और इस बात का हिसाब लेगी कि ऐसे शब्द का प्रयोग कांग्रेस नेता चरण दास महंत द्वारा क्यों किया गया?

जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्याय, विनायक नातू, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, मंत्री आशीष निंमजे,दीपक चोपड़ा, नीलेश अग्रवाल मनोज सोनी मीडिया प्रभारी राजा महोबिया शह प्रभारी राकेश दुग्गड, अजय तिवारी मंडल अध्यक्ष मदन वढई, डॉ सुनील साहू विजय ताम्रकार रजा खोखर चैनसुख भट्टर राहुल पंडित मनोज शर्मा नीतू श्रीवास्तव रोशनी साहू हेमलता साहू बंटी चौहान अनुपम मिश्रा अमित पटेल उपस्थित रहे

  • Related Posts

    *अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुर्ग के जेरे एहतमाम 10 रोजा तकरीर (प्रवचन) का आयोजन*

    सियासत दर्पण न्यूज़ दुर्ग की खबर पैगम्बर साहब के वंशज औलादें अली हुजूर ताजुल औलिया हजरत सैय्यद मोहम्मद पीर जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उल जिलानी किछौछा शरीफ आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश…

    *दुर्ग,मनोकामना पूरी करने शख्‍स ने जीभ काटकर भगवान को चढ़ा दी*

    दुर्ग। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मनोकामना पूरी करने के लिए एक शख्‍स द्वारा भगवान शिव को जीभ काटकर अर्पित करने का आस्‍था या अंधविश्‍वास से जुड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 12 views
    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    You cannot copy content of this page