Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव- विजय शर्मा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

*कवर्धा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव- विजय शर्मा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलाने धुँवाधार प्रचार ,जनसम्पर्क करने में जुटे कवर्धा विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को लगातार 5 वे दिन भाजपा बोडला मडल के 14 से अधिक ग्रामो में जनसंपर्क और सभाओं को संबोधित कर भाजपा सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में माहौल बनाया.
उन्होंने तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने लोगो से अपील की .

ग्राम लेंजाखार से सभा की शुरुआत करते हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा अनहोनी को होनी करने में केवल मेहनत नहीं लगती, लगता है हौसला, सोच और समर्पण. ऐसा नहीं था कि बीते 10 सालों में चुनौतियां नहीं थीं. इन दस सालों में स्वागत हुआ, तालियां मिलीं, आलोचनाएं भी मिलीं, लेकिन पीएम मोदी ने बहुत कुछ ऐसा किया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा. कश्मीर से अनुच्छेद 370 सत्तर हटाना ,उनके कार्यकाल में श्री राम मंदिर बनना ,सी ए ए ,ट्रिपल तलाक जैसे कानून बनाना , आतंकवाद नक्सलवाद को मुहतोड़ जवाब देने का कार्य हुआ . सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को बता दिया भारत में आतंकवाद ,अलगाववाद के लिए को स्थान नही है . उन्होंने भारत के सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बनाने के लिए अनेक कार्य किये .

श्री चिंता नहीं करना है जो भी जनता के हित कर निर्णय है ,विकास के कार्य है बहुत तेज गती से पुरे होंगे . उन्होंने कहा तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेगे तो डबल ईंजन की सरकार में और बड़े बड़े निर्णय होना तय है . उन्होंने तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी बहुमत से विजय दिलाने की अपील की . इस दौरान पूर्व विधायक मोतीराम चन्द्रवंशी सहित जिले व मंडल के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा के साथ व्यापक जनसंपर्क किया .इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गण ग्रामीण जन उपस्थित रहे .

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page