Home / National / *बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली.कुछ दिनों पहले ही शामिल हुए है शिवसेना में*

*बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली.कुछ दिनों पहले ही शामिल हुए है शिवसेना में*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मुंबई,सियासत दर्पण न्यूज़,,, बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को गोली लगी है. अभिनेता गोविंदा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. गोविंदा के मैनेजर ने दावा किया कि उनके पैर में गोली लगी है. वह अभी खतरे से बाहर हैं. अब सवाल है कि आखिर गोविंदा को गोली कैसे लगी. क्या सच में उन्हें खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगी? आखिर जब गोली लगी तब वे क्या कर रहे थे, कहां जाने की तैयारी थी?

अभिनेता गोविंदा को मंगलवार सुबह गोली लगी. पुलिस की मानें तो गोविंदा के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है. उसी लाइसेंस वाली रिवाल्वर से यह गोली गलती से चल गई. यह गोली जाकर सीधे गोविंदा के पैर में लगी. दावा यह भी किया जा रहा है कि रिवॉल्वर का लॉक खुला था. इसके नीचे गिरते ही गोली चल गई और गोविंदा इसके शिकार हो गए. यह घटना तड़के 4.45 की है. वह एयरपोर्ट के लिए जब निकल रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

कमाल की फिल्में दे चुके हैं गोविंदा

गोविंदा ने अपने करियर में कई सफल फिल्में दी हैं। गोविंदा को ‘कुली नंबर 1’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘स्वर्ग’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘राजा बाबू’, ‘राजाजी’, ‘पार्टनर’ जैसी मेगा हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने अपने किरदार से लोगों को खूब हंसाया। कॉमेडी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के लिए बॉलीवुड में उनकी अलग पहचान है। आखिरी बार एक्टर साल 2019 में फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आ थे। ये फिल्म पर्दे पर खासा सफल नहीं रही। इन दिनों वो कई टीवी रियलिटी डांस शोज का भी हिस्सा बनते हैं।

कुछ दिनों पहले ही ज्वाइन की शिवसेना

हाल में ही एक्टर ने लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ज्वाइन की थी। लोकसभा चुनाव में उन्होंने खूब प्रचार भी किया। बता दें, सुनीता से गोविंदा की शादी हुई हैं। एक्टर के दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। दोनों बच्चे भी फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं। बेटी फिल्मों में एंट्री कर चुकी हैं, वहीं बेटा जल्द डेब्यू की तैयारी में है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page