Home / International / *पाकिस्तान में Tik Tok Star की हुई हत्या*

*पाकिस्तान में Tik Tok Star की हुई हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

इस्लामाबाद । (सियासत दर्पण न्यूज़) पाकिस्तान में आम से लेकर खास तक कोई भी सेफ नहीं है. आए दिन किसी न किसी की हत्या की खबर आती रहती है। ऐसा ही वाक्या फिर सामने आया है। इस बार पाकिस्तान की टिक टॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर सना युसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना पाकिस्तान के इस्लामाबाद के जी-13 सेक्टर में सना युसुफ के घर में हुई है। इस वारदात ने हर किसी को दहला दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर मेहमान बनकर घर में दाखिल हुआ था और कांड को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से भाग गया। घटना से ठीक पहले सना ने अपने घर के बाहर संदिग्ध शूटर के साथ थोड़ी देर बातचीत की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति ने घर में प्रवेश किया, कई गोलियां चलाई और घटनास्थल से भाग गया। इस हमले में सना को दो गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस इस घटना के पीछे कई कारणों की जांच कर रही है। संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि वे सभी संभावित कारणों को ध्यान में रख रहे हैं, जिसमें ऑनर किलिंग की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि शुरूआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि सना की हत्या के पीछे क्या वजह है। पुलिस के अनुसार इसके पीछे आपसी रंजिश, निजी विवाद और अन्य कोई वजह भी हो सकती है।

सना युसुफ सोशल मीडिया पर काफी फेमस थी और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4.92 लाख के आसपास फॉलोअर्स थे। वह अक्सर महिला के अधिकारों, सांस्कृतिक पहचान और सकारात्मक सामाजिक संदेशों को लेकर वीडियो बनाती थी। सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी और इन्फ़्लुएंस को देखते हुए पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उनकी लोकप्रियता किसी के लिए खतरे का कारण तो नहीं बन गई थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page