*बेटे की होने वाली दुल्हन से पिता ने किया निकाह*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

नई दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) रामपुर जिले के शहजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरौआ गांव के एक व्यक्ति ने ऐसा काम कर डाला कि पूरे इलाके में उसकी चर्चा हो रही है। मामला बेटे के लिए तय की गई लड़की से पिता द्वारा निकाह करने का है। जानकारी के अनुसार, ककरौआ गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति काफी समय से भोट क्षेत्र के बांस नगली गांव में रह रहा है उसके तीन बेटे हैं।

करीब छह महीने पहले उसने अपने छोटे बेटे के लिए अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती से रिश्ता तय किया था। हालांकि, यह रिश्ता परिवार के अन्य सदस्यों को पसंद नहीं आया। इसी को लेकर घर में विवाद और मारपीट तक हो गई। बेटा इस रिश्ते से नाराज था, लेकिन पिता ने अपनी जिद नहीं छोड़ी।
युवती के घर गया और निकाह कर ली

करीब तीन सप्ताह पहले वह व्यक्ति युवती के घर गया और किसी बहाने से उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद दोनों दिल्ली चले गए और वहीं जाकर निकाह कर लिया। इस अप्रत्याशित और असामान्य रिश्ते की खबर जब गांव में फैली तो लोगों में खलबली मच गई।

ग्रामीणों का क्या कहना है?

बांस नगली के ग्रामीणों का कहना है कि युवक अपनी बेटी की उम्र की दुल्हन को शर्म के कारण गांव नहीं लाया है और शायद अब दिल्ली में किसी रिश्तेदार के यहां रह रहा है। उसके बेटे भी इस निकाह से नाराज हैं। वहीं ककरौआ गांव में उसके भाई रहते हैं और वहां भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। समाज में इस बेमेल निकाह को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कुछ लोग इसे अनैतिक मान रहे हैं तो कुछ हैरानी में हैं।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर हार्दिक पर संशय, फिटनेस पर चर्चा तेज*

    *वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर हार्दिक पर संशय, फिटनेस पर चर्चा तेज*

    *बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर संजू सैमसन, फैंस को बड़ी पारी का इंतजार*

    *बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर संजू सैमसन, फैंस को बड़ी पारी का इंतजार*

    *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

    *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

    *हत्या की आशंका से भड़के लोग, भिलाई में सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी*

    *हत्या की आशंका से भड़के लोग, भिलाई में सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी*

    *NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव*

    *NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव*

    *सिरगिट्टी में ईंधन चोरों का आतंक, खड़ी ट्रक से डीजल चोरी*

    *सिरगिट्टी में ईंधन चोरों का आतंक, खड़ी ट्रक से डीजल चोरी*

    You cannot copy content of this page