Home / National / *युवक को डसकर सांप तड़प-तड़प कर मिनटों में मरा

*युवक को डसकर सांप तड़प-तड़प कर मिनटों में मरा

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बालाघाट।(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले के नवेगांव ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़सोड़ी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक जहरीले डोंगरबेलिया सांप ने एक युवक को डस लिया। उसके बाद सांप की कुछ ही मिनट में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। परिजन उस मरे हुए सांप और युवक को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां युवक को भर्ती किया गया।

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सर्पदंश से पीड़ित युवक सचिन पिता गजब नगपुरे (25) कार मैकेनिक का काम करता है। गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे वह अपने खेत गया था। यहां पर अचानक से उसका बाया पैर सांप के ऊपर पड़ गया। सांप ने उसे डस लिया, जिसके कुछ देर बाद ही सांप तड़प-तड़प कर मर गया।

उसके बाद युवक ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। वह सांप और युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां परिजनों ने बताया कि डसने वाला सांप कोई साधारण सांप नही था, बल्कि डोंगरबेलिया सांप है। वह अत्यंत ही जहरीला होता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page