*’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. लाखों लोग ट्रंप की पॉलिसी और ईरान जंग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ‘नो किंग्स’ नाम के इस प्रोटेस्ट के जरिए लोग अमेरिका में सत्ता परिवर्तन की मांग कर रहे हैं. इस बीच ट्रंप की भतीजी मैरी एल ट्रंप ने भी ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिशों को लेकर अपने चाचा डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है. उनका कहना है कि इसका असर वापस राष्ट्रपति पर ही पड़ेगा. मैरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा,’ डोनाल्ड आखिरकार सत्ता परिवर्तन करके ही रहेंगे, लेकिन ईरान में नहीं बल्कि अमेरिका में. नो किंग्स.’ ट्रंप की भतीजी के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इसे अबतक कई हजारों यूजर्स शेयर और लाइक कर चुके है. यह टिप्पणी ऐसे समय पर सामने आई है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका-इजरायल की ओर से हफ्तों तक चले हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान में सत्ता परिवर्तन कर दिया है.
.
.
ट्रपं ने रविवार ( 29 मार्च 2026) को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि अमेरिका-इजरायल के ऑपरेशन से ईरान में वाकई सत्ता परिवर्तन में हुआ है. उन्होंने कहा,’ मुझे लगता है कि हम उनके साथ समझौता कर लेंगे, मुझे पूरा यकीन है, लेकिन सत्ता परिवर्तन हुआ है.’ ट्रंप ने एक महीने तक चले इस जंग में मारे गए ईरानी लीडर्स की संख्या का हवाला देते हुए आगे कहा,’ हम ऐसे लोगों से निपट रहे हैं जिनसे पहले कभी कोई नहीं निपटा. ये बिल्कुल अलग तरह के लोग हैं, इसलिए मैं इसे सत्ता परिवर्तन मानूंगा.’ बता दें कि क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और ऑथर मैरी एल ट्रंप ने पहले भी अपने चाचा डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पॉलिसी की आलोचना की है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर चेतावनी है कि इस संघर्ष के परिणाम बेहद गंभीर होंगे. उन्होंने कहा,’ इस जंग में अनगिनत जानें जाएंगी और अरबों डॉलर का नुकसान होगा, लेकिन जो व्यक्ति उनके देश पर बमबारी कर रहा है उसे उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है और न ही उनके पास ऐसी कोई प्लानिंग है, जिससे वे आजाद हो सकें.’ मैरी ने आगे कहा,’ डोनाल्ड के लिए एक ही कारण है और वह यह जानता है. यह अपमानित होने से बचने की उनकी हताशा के बारे में है.’
साभार :- ज़ी न्यूज़ डेस्क

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page